India vs Zimbabwe 3rd T20 Highlights: सूर्यवंशी के बाद मयंक का प्रहार, टीम इंडिया ने किया जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप, इतने रनों से जीता तीसरा टी20

India vs Zimbabwe 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने सीरीज में मेजबान जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है।

India vs Zimbabwe 3rd T20 Highlights: सूर्यवंशी के बाद मयंक का प्रहार, टीम इंडिया ने किया जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप, इतने रनों से जीता तीसरा टी20

India vs Zimbabwe 3rd T20 Highlights/Image Credit: AI

Modified Date: July 26, 2026 / 09:17 pm IST
Published Date: July 26, 2026 8:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया।
  • टीम इंडिया ने सीरीज के आखिरी मुकाबले जिम्बाब्वे को 35 रनों से हरा दिया है।
  • टीम इंडिया ने सीरीज में मेजबान जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है।

India vs Zimbabwe 3rd T20 Highlights: नई दिल्ली: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले जिम्बाब्वे को 35 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में मेजबान जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। हरारे में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली। गेंदबाजी में मयंक यादव ने फिर से कहर बरपाया और अशोक शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर का विकेट विकेट लिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, टीम इंडिया में हाल ही में टी20 रैकिंग में दोबारा नंबर-1 बनी है। तीसरे मैच में जिम्बाब्वे पर 34 रनों की जीत से भारतीय खेमे की खुशी दोगुनी हो गई होगी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई थी, जिसने 192 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 157 रन ही बना सकी।

वैभव सूर्यवंशी ने खेली शानदार पारी

इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे। (India vs Zimbabwe 3rd T20 Highlights) वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप रहे। वहीं वैभव ने 49 गेंद में 81 रनों की सधी हुई पारी खेली।

टीम इंडिया की खुशी हुई दोगुनी

India vs Zimbabwe 3rd T20 Highlights: आयरलैंड और इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम टी20 रैंकिंग में चार साल के बाद पहले स्थान से नीचे आई थी। मगर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दोनों टी20 मैच जीतने के बाद टीम इंडिया दोबारा से इंग्लैंड को पछाड़कर रैंकिंग में टॉप पर आ गई थी। रैंकिंग में दोबारा नंबर-1 बनने के बाद जिम्बाब्वे पर 3-0 से सीरीज जीत ने टीम इंडिया को और भी फायदा पहुंचाया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.