आॅस्ट्रेलिया को 50 रन हरा भारत ने जीता ईडन गार्डन्स, सीरीज में 2-0 की बढ़त

आॅस्ट्रेलिया को 50 रन हरा भारत ने जीता ईडन गार्डन्स, सीरीज में 2-0 की बढ़त

आॅस्ट्रेलिया को 50 रन हरा भारत ने जीता ईडन गार्डन्स, सीरीज में 2-0 की बढ़त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: September 21, 2017 1:51 pm IST

 

भारत-आॅस्ट्रेलिया के बीच जारी 5 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान भारत ने अपने प्रतिद्वंदी को 50 रनों से करारी शिकस्त दी। मैच में टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 252 रन बनाए। जिसके जवब देने उतरी आॅस्ट्रेलिया की टीम 43.1 ओवर में 202 रन के स्कोर आॅल आउट हो गई। भरतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर कंगारू बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

घरेलू जमीन पर 600 वे अंतर्राष्ट्रीय मैच में भारत ने आॅस्ट्रेलिया को 26 रन से हराया 

मैच के स्टार रहे स्पिनर कुलदीप यादव जिन्होने हैट्रिक विकेट लिए वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए और 8 रन से अपना शतक चूक गए। कुलदीप ने अपने 33वें ओवर में मैथ्यू वेड, एस्टन एगर, और पैट कमिंस को लगातार पैवेलियन का रास्ता दिखाया। इस जीत के साथ भारत ने वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया, और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अगला वनडे 24 सितंबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।  


लेखक के बारे में