जकार्ता, 15 जुलाई (भाषा) भारत ने एशियाई अंडर 19 और अंडर 23 मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पांच स्वर्ण, 10 रजत और चार कांस्य समेत कुल 19 पदक जीते ।
अंडर 19 महिला वर्ग में भारत ने दो स्वर्ण और छह रजत पदक हासिल किये ।
चंद्रिका भोरेश पुजारी (51 किलो) ने उजबेकिस्तान की नजाकत मारडोनोवा को 5 . 0 से हराया जबकि प्राची ने इंडोनेशिया की दिरा अर्तिका को मात दी ।
अंडर 23 महिला वर्ग में भारत ने एक स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक जीते ।
निशा (54 किलो ) ने जापान की कोइन कोकुफू को 5 . 0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता ।
निकिता चंद (60 किलो), काजल (65 किलो) और मुस्कान (75 किलो) को रजत पदक मिले ।
भाषा मोना नमिता
नमिता