नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहीं, जबकि स्थानीय मांग कमजोर होने के कारण चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट आई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले दिन के 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के स्तर पर ही बनी रही।
हालांकि, चांदी की कीमत 100 रुपये टूटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई, जबकि मंगलवार को यह 2,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
कारोबारियों का कहना है कि आभूषण विक्रेताओं और औद्योगिक लिवालों की ओर से कम लिवाली के कारण घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की कीमतें एक दायरे में बनी रहीं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 23.30 डॉलर या 0.57 प्रतिशत गिरकर 4,029.66 डॉलर प्रति औंस रह गया और चांदी लगभग एक प्रतिशत के नुकसान के साथ 58.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय