भारत ने नागपुर में लगाया जीत का चौका, रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराया

Ads

भारत ने नागपुर में लगाया जीत का चौका, रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराया

  •  
  • Publish Date - March 6, 2019 / 01:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

नागपुर।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराकर वनडे में अपनी 500वीं जीत दर्ज की।इस जीत के साथ सीरीज में भारत 2-0 से बढ़त बना लिया है। विराट कोहली ने सीरीज में अपना 40वां शानदार शतक लगाया।भारतीय टीम 48.2 ओवर में 250 का लक्ष्य रखा।

ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले TDP को लगे बैक टू बैक 2 झटके, दो दिन दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवर में 242 रन पर आउट हो गई। खराब फार्म में चल रहे फिंच लय में दिखे और उन्होंने ख्वाजा के साथ मिलकर बनाएं। स्पिनरों ने लगातार बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। शॉन मार्श को जडेजा ने विकेट के पीछे कैच कराया इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल महज 4 रन बनाकर आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 5 ओवर में जीत के लिए 29 रन चाहिए थे और उसके चार विकेट बचे हुए थे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह 29 रन देकर दो विकेट लिए। अंतिम ओवर में जब ऑस्ट्रेलिया जीत से 11 रन दूर था। लेकिन बुमराह और शमी की कसी गेंदबाजी ने रोमांचक मुकाबले में भारत को 8 रन जीत दिलाया।