भारत ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया

Ads

भारत ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया

  •  
  • Publish Date - July 14, 2022 / 05:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

लंदन, 14 जुलाई (भाषा) भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरूवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारत ने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है, उसने पूर्व कप्तान विराट कोहली को श्रेयस अय्यर की जगह उतारा है। इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

भारत शुरूआती मैच में 10 विकेट की जीत से तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाये है।

भाषा नमिता

नमिता