भारत ने तीसरे दिन तीन स्वर्ण पदक जीते, पदक तालिका में दूसरे स्थान पर कायम

भारत ने तीसरे दिन तीन स्वर्ण पदक जीते, पदक तालिका में दूसरे स्थान पर कायम

भारत ने तीसरे दिन तीन स्वर्ण पदक जीते, पदक तालिका में दूसरे स्थान पर कायम
Modified Date: May 30, 2026 / 09:17 pm IST
Published Date: May 30, 2026 9:17 pm IST

हांगकांग, 30 मई (भाषा) भारतीय खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और शनिवार को यहां एशियाई अंडर-20 चैंपियनशिप के तीसरे दिन पदक तालिका में दूसरा स्थान बनाए रखा।

निखिल चंद्रशेखर (3000 मीटर स्टीपलचेज), बसंत (ऊंची कूद) और शाहनवाज खान (लंबी कूद) ने भारत के स्वर्ण पदक की संख्या को बढ़ाकर सात कर दिया। भारत ने शुक्रवार को चार स्वर्ण पदक जीते थे।

निखिल चंद्रशेखर ने 9:25.44 सेकंड के समय से पहला स्थान हासिल किया। यह उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था।

शाहनवाज खान ने दबदबा बनाते हुए दूसरा स्वर्ण पदक जीता। दिन की उनकी सबसे लंबी कूद 7.84 मीटर थी। उनके हमवतन जिथिन अर्जुनान रमन चंद्रशेखरन ने 7.66 मीटर की कूद से रजत पदक जीता।

शनिवार को भारत का तीसरा स्वर्ण पदक बसंत ने 2.20 मीटर की ऊंची कूद लगाकर दिलाया।

आरती ने पदक तालिका में एक कांस्य पदक जोड़ा। उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में 24.12 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया जो उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। भूमिका संजय नेहते 24.13 सेकंड के समय के साथ बहुत कम अंतर से चौथे स्थान पर रहीं।

चीन 10 स्वर्ण पदक के साथ पदक तालिका में सबसे आगे है। भारत सात स्वर्ण पदक के साथ फिलहाल पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में