रांची, 12 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ऊंची कूद के एथलीट सर्वेश अनिल कुशारे ने रविवार को यहां इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के चौथे चरण में खिताब जीता।
विश्व चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट कुशारे ने 2.19 मीटर की ऊंचाई पार करके जीत हासिल की।
ओडिशा के नेशनल इंडोर चैंपियन सरुन पायासिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा जीत ली। उन्होंने 7.46 मीटर की छलांग लगाकर जीत दर्ज की।
तमिलनाडु की अंतरराष्ट्रीय हर्डलर (बाधा धाविका) विथ्या रामराज महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में आसानी से विजेता बनीं। उन्होंने 57.02 सेकंड का समय लिया।
भाषा
नमिता आनन्द
आनन्द