कोरिया ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती समाप्त

कोरिया ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती समाप्त

कोरिया ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती समाप्त
Modified Date: August 28, 2024 / 06:18 pm IST
Published Date: August 28, 2024 6:18 pm IST

सियोल, 28 अगस्त (भाषा) अश्मिता चालिहा, मालविका बंसोड़ और आकर्षी कश्यप की बुधवार को यहं कोरिया ओपन के पहले दौर में हार के साथ इस सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय अभियान समाप्त हो गया।

दुनिया के 53वें नंबर की खिलाड़ी अश्मिता को महिला एकल के एकतरफा मुकाबले में दुनिया की 17वें नंबर की खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ 8-21 13-21 से हार झेलनी पड़ी जबकि आकर्षी को पहले दौर के एक अन्य मुकाबले में डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसन के खिलाफ 15-21 15-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

दुनिया की 41वें नंबर की खिलाड़ी मालविका को कड़े मुकाबले में दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी डेनमार्क की लाइन होजमार्क जेयर्सफेल्ट के खिलाफ 21-18 15-21 17-21 से हार मिली।

मिश्रित युगल में आयुष राज गुप्ता और श्रुति स्वेन की भारतीय जोड़ी को को सुंग ह्युन और इयोम ह्ये वोन की कोरियाई जोड़ी के खिलाफ 7-21 12-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

भाषा सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में