वियतनाम ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती समाप्त
वियतनाम ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती समाप्त
हो चि मिन्ह सिटी (वियतनाम) 15 सितंबर (भाषा) सिमरन सिंघी और रितिका ठाकर की भारतीय महिला युगल जोड़ी शुक्रवार को यहां वियतनाम ओपन के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की जियांग यी-हुआ और ली जी किंग से हार गई।
तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को गैरवरीय प्रतिद्वंद्वियों से एक घंटे दो मिनट में 21-18, 15-21, 15-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
इस हार के साथ ही सुपर 100 टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई।
भाषा आनन्द पंत
पंत

Facebook


