अमेरिकी ओपन क्वालीफायर में भारतीय चुनौती समाप्त

अमेरिकी ओपन क्वालीफायर में भारतीय चुनौती समाप्त

अमेरिकी ओपन क्वालीफायर में भारतीय चुनौती समाप्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: August 27, 2021 11:27 am IST

न्यूयॉर्क, 27 अगस्त ( भाषा ) अमेरिकी ओपन क्वालीफायर में भारत की एकल वर्ग में चुनौती समाप्त हो गई जब प्रजनेश गुणेश्वरन को दूसरे दौर में अमेरिका के क्रिस्टोफर यूबैंक्स ने सीधे सेटों में हरा दिया ।

दुनिया के 156वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी को 216वीं रैंकिंग वाले यूबैंक्स ने 6 . 3, 6 . 4 से मात दी ।

गुणेश्वरन ने 2019 में मुख्य ड्रॉ में क्वालीफाई किया था जहां उन्हें रूस के दानिल मेदवेदेव ने पहले दौर में हरा दिया था ।

भारत के सुमित नागल और रामकुमार रामनाथन पहले ही दौर में हार चुके हैं । नागल को अर्जेंटीना के जुआन पाब्लो फिकोविच ने 7 . 5, 4 . 6, 6 . 3 से हराया जबकि रामकुमार को रूस के एवजेनी डॉनस्कॉय ने 4 . 6, 7 . 6, 6 . 4 से परास्त किया ।

अंकिता रैना महिला एकल क्वालीफायर के पहले दौर में अमेरिका की जैमी लोएब से 3 . 6, 6 . 2, 4 . 6 से हार गई ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में