Indian Cricketer Dies in Ground: धाकड़ ओपनर की क्रिकेट के मैदान में हार्ट अटैक से मौत, IPL 2025 शुरू होने से पहले भारतीय खेल जगत से आई दुखद खबर

Cricketer Imran Patel Died due to Cardiac Arrest ! धाकड़ ओपनर की क्रिकेट के मैदान में हार्ट अटैक से मौत, IPL 2025 शुरू होने से पहले भारतीय खेल जगत से आई दुखद खबर

Indian Cricketer Dies in Ground: धाकड़ ओपनर की क्रिकेट के मैदान में हार्ट अटैक से मौत, IPL 2025 शुरू होने से पहले भारतीय खेल जगत से आई दुखद खबर

मैदान धाकड़ क्रिकेट खिलाड़ी की मौत/Image Credit: Social Media X

Modified Date: November 29, 2024 / 01:25 pm IST
Published Date: November 29, 2024 1:25 pm IST

पुणे: Cricketer Imran Patel Died  एक ओर जहां IPL 2025 को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जमकर उत्साह है तो दूसरी ओर भारतीय खेल जगत से दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि पेशेवर क्रिकेटर की मैदान में ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि क्रिकेटर अपनी टीम के लिए ओपनिंग करने मैदान में उतरे थे और कुछ ही ओवर खेलने के बाद उनके सीने में दर्द होने लगा था और पवेलियन लौट पाते इससे पहले मैदान ही उनकी सांसें थम गई और वो गिर पड़े।

Read More: Realme Neo 7 Price and Launching Date : इस दिन लॉन्च हो रहा Realme Neo 7 स्मार्टफोन.. कीमत आपके बजट में, फीचर्स बहुत ही शानदार

Cricketer Imran Patel Died  मिली जानकारी के अनुसार पुणे के 35 वर्षीय इमरान पटेल पेशेवर क्रिकेटर थे और वो ऑलराउंडर खिलाड़ी थे। बुधवार को लकी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स और यंग XI के बीच मैच का आयोजन किया गया था, जिसमें इमरान लकी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स की ओर से कप्तानी कर रहे थे। इमरान अपनी टीम की ओर से ओपनिंग करने गए हुए थे और इसी दौरान उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Read More: Shaadi Me 7 Vachan: शादी के मंडप में दुल्हन के 7 वजन सुन खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए दूल्हे राजा, सबके सामने ही करने लगा ये काम

उनके साथी क्रिकेटर की मानें तो अब तक के इतिहास में इमरान पटेल को स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर बीमारी नहीं हुई थी। उनकी शारीरिक फिटनेस भी अच्छी थी, एक ऑलराउंडर खिलाड़ी थे और उन्हें क्रिकेट के खेल से बहुत ज्यादा लगाव था। कोई समझ नहीं पा रहा है कि ऐसा अचानक कैसे हो सकता है। पटेल लकी टीम की कप्तानी कर रहे थे और पारी के छठे ओवर में 2 बढ़िया चौके भी लगाए थे।

Read More: REDMI Watch 5 Features and Price : 2.07 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई REDMI Watch 5.. बहुत ही शानदार है बैटरी बैकअप, फीचर्स बना देंगे आपको दीवाना 

देश की नामी मीडिया संस्थान से मिली रिपोर्ट के अनुसार इमरान पटेल शादीशुदा हैं और उनकी 3 बेटियां हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी की उम्र अभी महज 4 महीने है। पटेल अपने क्षेत्र में खासे लोकप्रिय थे और रियल-एस्टेट बिजनेस में भी सक्रिय थे। बताते चलें कि उनकी खुद की जूस की दुकान भी है। ज्ञात हो कि इसी साल सितंबर में इसी तरह की घटना घटी थी, जब हबीब शेख का पुणे में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। हबीब डायबिटीज से पीड़ित थे, लेकिन इमरान पूरी तरह स्वस्थ थे।

Read More: Rani Chatterjee Video : पुलिस की वर्दी में अचानक जेल पहुंची एक्ट्रेस रानी चटर्जी.. देखकर हर कोई हुआ हैरान, वीडियो देख आपको भी नहीं होगा यकीन 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"