Chennai Businessman Child Sexual Abuse : राजधानी के मशहूर उद्योगपति का काला सच! पत्नी संग मिलकर नाबालिग के साथ बेडरूम में किया घिनौना काम, ऐसे खुला राज़

चेन्नई में एक पेन ड्राइव के जरिए सामने आए कथित वीडियो साक्ष्य के बाद पुलिस ने एक उद्योगपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, किराए के एक मकान से जुड़े मामले में नाबालिगों के यौन शोषण के आरोपों की जांच की जा रही है।

Chennai Businessman Child Sexual Abuse : राजधानी के मशहूर उद्योगपति का काला सच! पत्नी संग मिलकर नाबालिग के साथ बेडरूम में  किया घिनौना काम, ऐसे खुला राज़
Modified Date: August 30, 2026 / 12:05 pm IST
Published Date: August 30, 2026 11:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेन ड्राइव के जरिए सामने आया कथित वीडियो साक्ष्य
  • उद्योगपति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
  • किराए के मकान से मिले दस्तावेज और सामान, नेटवर्क की जांच जारी

चेन्नई : Chennai Businessman Child Sexual Abuseतमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन शोषण के आरोप में प्रसिद्ध उद्योगपति वीरमणी, उनकी सहयोगी शांति और शांति के पति महेंद्र चिक्कन को गिरफ्तार किया गया है। एक पेन ड्राइव के जरिए सामने आए वीडियो साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

नाबालिग लड़की के साथ बेडरूम में यौन अपराध

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक अज्ञात व्यक्ति ने चेन्नई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को शिकायत पत्र के साथ एक पेन ड्राइव सौंपी। Child Abuse  पेन ड्राइव की जांच करने पर उसमें उद्योगपति वीरमणी को अपनी सहयोगी शांति के बेडरूम में नाबालिग लड़की के साथ यौन अपराध करते हुए पाया गया।

किराए के घर में करते थे पूरा कांड

इसके बाद चेन्नई पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि तेयनमपेट इलाके में एक घर किराए पर लिया गया था, जिसकी देखरेख शांति और उसका पति करते थे। Alleged Sexual Harassment आरोप है कि इस घर में कई नाबालिग लड़कियों को लाकर उनका यौन शोषण किया जाता था। पुलिस की छापेमारी में उस मकान से कई दस्तावेज और पीड़ितों के सामान भी बरामद हुए हैं।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्योगपति वीरमणी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि इस नेटवर्क का शिकार और कितनी नाबालिग लड़कियां हुई हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.