भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला जीती

भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला जीती

भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला जीती
Modified Date: July 1, 2024 / 03:41 pm IST
Published Date: July 1, 2024 3:41 pm IST

 नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने लीसेस्टर में सातवें और अंतिम टी20 मैच में मेजबान इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर श्रृंखला 5-2 से अपने नाम कर ली।

भारत ने पहले गेंदबाजी करते हए इंग्लैंड को चार विकेट पर 164 रन पर रोक दिया और फिर अभिषेक सिंह (68) तथा उमर अशरफ (56) के अर्धशतकों की मदद से चार गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 46 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे लेकिन अभिषेक और अशरफ ने 95 रन की साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी करायी।

अभिषेक इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच चुने गये, जबकि साई आकाश को श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में