हांगकांग में सीनियर विश्व चैम्पियनशिप में कड़ी चुनौती देगा भारतीय तलवारबाजी दल

हांगकांग में सीनियर विश्व चैम्पियनशिप में कड़ी चुनौती देगा भारतीय तलवारबाजी दल

हांगकांग में सीनियर विश्व चैम्पियनशिप में कड़ी चुनौती देगा भारतीय तलवारबाजी दल
Modified Date: July 21, 2026 / 04:57 pm IST
Published Date: July 21, 2026 4:57 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) भारत का 24 सदस्यीय तलवारबाजी दल बुधवार से हांगकांग में शुरू हो रही सीनियर विश्व चैम्पियनशिप में जोर आजमाइश करेगा ।

नौ दिवसीय चैम्पियनशिप एशियावर्ल्ड एक्स्पो पर आयोजित की जायेगी । भारतीय टीम में 12 पुरूष और 12 महिला खिलाड़ी हैं जो सभी तीन श्रेणियों एपी, फॉइल और साबरे में व्यक्तिगत और टीम वर्गों में भाग लेंगे ।

भारतीय तलवारबाजी संघ के महासचिव राजीव मेहता ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ विश्व चैम्पियनशिप भारतीय तलवारबाजी के लिये काफी अहम है क्योंकि हमे विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सामने खुद को आंकने का मौका मिलेगा ।’’

टीम के साथ पांच राष्ट्रीय कोच और दो फिजियो भी जायेंगे ।

भारतीय टीम :

एपी (महिला) तनिष्का खत्री, प्राची लोहान, यशकीरत कौर , मितवा जेसंगभाई चौधरी

एपी (पुरूष ) शेरजिन राजेंद्रन शांतिमोल, जोसेफ बेनेट, सिवा मंगेश एस निर्मला, शौर्य अश्विनी

फॉइल ( महिला ) जॉयस ए स्टालिनराज, मीना देवी नाओरेम, कनुप्रिया चावला, सोनिया देवी

फॉइल (पुरूष ) सचिन, हेमाश सिंह, आदित्य, तेजस मनोज पाटिल

साबरे (महिला ) श्रेया गुप्ता, जेफरलिन जानी रेक्सलिन सिमला, श्रुति जोशी, आखरी

साबरे (पुरूष ) करण सिंह, गिशो निधि कुमारेसन पद्मा, लक्ष्य बडसेर, विशाल थापर ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में