विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया दौरा करेगी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम

Ads

विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया दौरा करेगी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम

  •  
  • Publish Date - September 19, 2025 / 04:31 PM IST,
    Updated On - September 19, 2025 / 04:31 PM IST

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम इस साल के आखिर में होने वाले एफआईएच विश्व कप से पहले पांच मैचों की श्रृंखला खेलने आस्ट्रेलिया जायेगी और कोच तुषार खांडेकर ने कहा कि इससे उन्हें कमजोरियों पर काम करने में मदद मिलेगी ।

भारतीय टीम 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक कैनबरा में यह श्रृंखला खेलेगी ।

पहले तीन मैच आस्ट्रेलिया के खिलाफ 26, 27 और 29 सितंबर को होंगे जबकि बाकी दो मैच कैनबरा चिल क्लब के खिलाफ 30 सितंबर और दो अक्टूबर को खेले जायेंगे ।

खांडेकर ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘हम आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के इस मौके लिये शुक्रगुजार हैं । इस श्रृंखला से खिलाड़ियों को अनुभव मिलेगा और पता चलेगा कि किन पहलुओं पर काम करने की जरूरत है ।इससे साल के आखिर में होने वाले जूनियर विश्व कप के लिये तैयारी में मदद मिलेगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ी अभ्यास शिविर में काफी मेहनत कर रहे हैं और यह श्रृंखला हमारी तैयारियों की असल परीक्षा होगी ।’’

भाषा

मोना पंत

पंत