भारतीय मूल के खिलाड़ी बसवरेड्डी ने फ्रेंच ओपन में सातवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज को हराया

भारतीय मूल के खिलाड़ी बसवरेड्डी ने फ्रेंच ओपन में सातवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज को हराया

भारतीय मूल के खिलाड़ी बसवरेड्डी ने फ्रेंच ओपन में सातवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज को हराया
Modified Date: May 25, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: May 25, 2026 5:15 pm IST

पेरिस, 25 मई (पेरिस) भारतीय मूल के टेनिस खिलाड़ी निशेष बसवरेड्डी ने फ्रेंच ओपन में पहला बड़ा उलटफेर करते हुए पहले दौर में सातवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका के खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को हराया।

वाइल्डकार्ड से प्रवेश पाने वाले और अब अमेरिकी नागरिक बन चुके बसवरेड्डी ने रविवार को खेले गए दो घंटे 45 मिनट के कड़े मुकाबले में विश्व नंबर नौ फ्रिट्ज को 7-6(5), 7-6(5), 6-7(9), 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

इक्कीस वर्षीय बसवरेड्डी के माता-पिता 1999 में आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से अमेरिका चले गए थे। वह साल 2000 के बाद इस ग्रैंड स्लैम में शीर्ष 10 रैंकिंग वाले खिलाड़ी को हराने वाले अमेरिका के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

उनसे पहले 2000 में यान-माइकल गैम्बिल ने 2000 में तत्कालीन विश्व नंबर आठ निकोलस कीफर शिकस्त दी थी।

उन्होंने इस मुकाबले में शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए ड्रॉप शॉट्स और बैकहैंड का भरपूर इस्तेमाल किया और अपने करियर में शीर्ष 10 रैंकिंग में शामिल खिलाड़ी पर पहली जीत दर्ज की।

फ्रिट्ज़ के खिलाफ कोर्ट पर उतरने से पहले बसवरेड्डी ने इस सत्र में टूर स्तर के सिर्फ पांच मैच खेले थे।

दूसरे दौर में उनका सामना एक और युवा अमेरिकी खिलाड़ी एलेक्स मिशेलसन से होगा।

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में