Maharashtra Road Accident News: पिकनिक की मस्ती बदल गई मातम में, पलक झपकते ही थम गई इतने दोस्तों की जान, हादसे पर सीएम ने भी जताया दुख
Maharashtra Road Accident News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक एसयूवी वाहन के खाई में गिर जाने से आठ दोस्तों की मौत हो गई।
Maharashtra Road Accident News/Image Source: IBC24
- महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
- खाई से नीचे गिरी अनियंत्रित SUV
- हादसे में 8 दोस्तों की हुई मौत।
Maharashtra Road Accident News: मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक एसयूवी वाहन के खाई में गिर जाने से आठ दोस्तों की मौत हो गई जो एक साथ घूमने के लिए निकले थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा रविवार तड़के पांच बजे से छह बजे के बीच पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर अंबेनली घाट इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग दापोली से सातारा जा रहे थे। वाहन सोमवार सुबह खाई में गिरा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि ये लोग दापोली के हर्णे से शनिवार रात करीब दो बजे एसयूवी में रवाना हुए थे और जब वे सातारा नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने रविवार दोपहर में उनकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस से संपर्क किया।
कैसे हुआ सड़क हादसे का खुलासा?
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पीड़ितों की अंतिम ‘लोकेशन’ पोलादपुर के पास एक मोबाइल टावर के जरिये पता चली। (Maharashtra Road Accident News) पुलिस को सोमवार सुबह अंबेनली घाट इलाके में तलाश के दौरान एसयूवी गहरी खाई में दिखाई दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि चालक ने घाट इलाके में वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह हादसा हुआ और एसयूवी खाई में जा गिरी।
सीएम फडणवीस ने जताया शोक
Maharashtra Road Accident News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनहानि पर दुख व्यक्त किया और कहा कि बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने एक बयान में कहा कि आठों दोस्त घूमने के लिए निकले थे। पहाड़ी इलाके में उनका वाहन लगभग 1,500 फुट गहरी खाई में गिर गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन ने तत्काल बचाव और राहत अभियान शुरू किया और शवों को निकालने के लिए सात-सात सदस्यों की पांच टीम गठित कीं। उन्होंने बताया कि अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और स्वयंसेवी बचाव दल की मदद से शेष शवों को निकालने के प्रयास जारी हैं। (Maharashtra Road Accident News) मुख्यमंत्री ने कहा कि कार सवारों में से एक रत्नागिरी जिले का था जबकि अन्य सात सातारा जिले के थे। इसे एक बेहद दुखद घटना बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।” उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में रायगढ़ और सातारा पुलिस मिलकर काम कर रही है।
Mumbai, Maharashtra: Chief Minister Devendra Fadnavis says, “It is very sad that eight people died in an unfortunate accident at Ambenali Ghat in Raigad district. The district administration has immediately started relief and rescue operations and has formed five teams of seven… pic.twitter.com/dxW8opyan0
— ANI (@ANI) May 25, 2026
सतारा और रत्नागिरी के रहने वाले थे मृतक
Maharashtra Road Accident News: पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रितेश लोखंडे (22), सुहास लोखंडे (20), उत्कर्ष शिंगटे (21), निखिल शिंगटे (25), महेश पवार (25), आदित्य सालुंखे (21), राजेश काटकर (35) और अंश चव्हाण (19) के रूप में की गई है। इनमें से सात सतारा के रहने वाले थे, जबकि अंश चव्हाण रत्नागिरी का निवासी था।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Boyfriend Commite Suicide: गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था युवक, अचानक उठा लिया खौफनाक कदम, देखते रह गई युवती
- IRFC Share Price Today: 13,527 करोड़ की मेगा डील ने बदल दी Hyderabad Metro की किस्मत! ऐलान होते ही शेयरों में आई जबरदस्त तेजी
- Rahul Gandhi Latest Statement: “राहुल गाँधी भस्मासुर है, वो ज्योतिषी बन गए हैं”.. आखिर भाजपा प्रवक्ता ने क्यों बोला कांग्रेस नेता पर तीखा हमला? आप भी जान लें वजह

Facebook


