Boyfriend Commite Suicide: गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था युवक, अचानक उठा लिया खौफनाक कदम, देखते रह गई युवती
Boyfriend Commite Suicide: दिल्ली के लाल बाग क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक ने अपनी महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात करते हुए खुदकुशी कर ली।
Boyfriend Commite Suicide/Image Credit: IBC24 File
- दिल्ली के लाल बाग क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या।
- गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने मौत को लगाया गले।
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की जांच।
Boyfriend Commite Suicide: नई दिल्ली: दिल्ली के लाल बाग क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक ने अपनी महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात करते हुए खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि लोकेश कुमार उत्तरी दिल्ली में अपनी मां, छोटे भाई व बहन के साथ एक किराए के घर में रहता था और एक कारखाने में काम करता था।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि लोकेश और एक महिला के बीच कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था तथा हाल में दोनों में कुछ विवाद हुआ था। (Boyfriend Commite Suicide) पुलिस ने बताया कि उसका शव अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। सूत्रों ने बताया कि जब लोकेश की महिला मित्र ने उसे वीडियो कॉल के दौरान यह कदम उठाते देखा तो उसके परिवार के लोगों को सूचित किया। घटना के समय परिवार के लोग घर की छत पर सो रहे थे।
कैसे हुआ आत्महत्या का खुलासा
Boyfriend Commite Suicide: फोन कॉल उठाने के बाद, परिवार के लोग नीचे आए और कमरे का दरवाज़ा खोलने की कोशिश की जो अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस घटना के संबंध में शनिवार रात आदर्श नगर थाने को सूचना मिली जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस दरवाज़ा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। (Boyfriend Commite Suicide) पुलिस दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि लोकेशन को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- IRFC Share Price Today: 13,527 करोड़ की मेगा डील ने बदल दी Hyderabad Metro की किस्मत! ऐलान होते ही शेयरों में आई जबरदस्त तेजी
- Rahul Gandhi Latest Statement: “राहुल गाँधी भस्मासुर है, वो ज्योतिषी बन गए हैं”.. आखिर भाजपा प्रवक्ता ने क्यों बोला कांग्रेस नेता पर तीखा हमला? आप भी जान लें वजह
- Maruti Suzuki Victoris CNG Price: अब कम बजट में मिलेगी शानदार कार, Maruti Suzuki दे रही इस मॉडल पर 2.10 लाख तक की भारी छूट, मौका हाथ से निकल गया तो पछताएंगे

Facebook


