Jabalpur Nisarga Water Park Accident : सावधान! क्या आप भी जाते हैं वॉटर पार्क? मजे करने गए युवक के साथ स्लाइड के पास हो गया ये भयंकर कांड

जबलपुर के बरेला स्थित निसर्ग वॉटर पार्क में दोस्तों के साथ घूमने गए एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाटर स्लाइड के पास लगी लोहे की रेलिंग में अचानक करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वॉटर पार्क प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jabalpur Nisarga Water Park Accident : सावधान! क्या आप भी जाते हैं वॉटर पार्क? मजे करने गए युवक के साथ स्लाइड के पास हो गया ये भयंकर कांड

Jabalpur Nisarga Water Park Accident / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 25, 2026 / 02:56 pm IST
Published Date: May 25, 2026 2:44 pm IST

जबलपुर : Jabalpur Nisarga Water Park Accident  मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले के बरेला इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के प्रसिद्ध ‘निसर्ग वॉटर पार्क’ में दोस्तों के साथ एन्जॉय करने गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद वॉटर पार्क प्रबंधन की बेहद गंभीर लापरवाही सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही बरेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वाटर स्लाइड में आया करंट

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक जबलपुर के रांझी झंडा चौक का रहने वाला था। छुट्टियां बिताने के लिए अपने दोस्तों के साथ बरेला स्थित निसर्ग वॉटर पार्क गया था।Jabalpur Nisarga Water Park Accident    वॉटर पार्क में जैसे ही वह वाटर स्लाइड के पास पहुँचा, वहाँ की लोहे की रेलिंग में अचानक जोरदार करंट आ गया।करंट की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया और मौके पर युवक की मौत हो गई।

जाँच में जुटी पुलिस

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए बरेला थाना पुलिस ने वॉटर पार्क प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर मार्ग कायम कर आगे की जाँच शुरू कर दी है

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.