भारतीय खिलाड़ियों का जर्मन ओपन के पहले दौर में निराशाजनक प्रदर्शन

भारतीय खिलाड़ियों का जर्मन ओपन के पहले दौर में निराशाजनक प्रदर्शन

भारतीय खिलाड़ियों का जर्मन ओपन के पहले दौर में निराशाजनक प्रदर्शन
Modified Date: February 25, 2026 / 10:11 pm IST
Published Date: February 25, 2026 10:11 pm IST

मुल्हेम आ डेर रूर (जर्मनी), 25 फरवरी (भाषा) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का बुधवार को यहां जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में निराशाजनक प्रदर्शन रहा।

किरण जॉर्ज पुरुष एकल राउंड 32 मैच में फ्रांस के टॉप सीड क्रिस्टो पोपोव से 47 मिनट में 10-21, 20-22 से हार गए।

थारुन मन्नेपल्ली भी पुरुष एकल के पहले दौर के मैच में चीनी ताइपे के वांग त्जु वेई से 44 मिनट में हार गए।

महिला एकल में मालविका बंसोड़ राउंड 32 मैच में अमेरिका की बेइवेन झांग से 56 मिनट में 21-19, 9-21, 19-21 से हार गईं।

तस्नीम मीर महिला एकल के पहले दौर के मैच में चीन की शीर्ष वरीय वांग जी यी से 28 मिनट में 9-21, 14-21 से हार गईं।

इस सुपर 300 टूर्नामेंट में अन्य भारतीयों में अनुभवी शटलर किदांबी श्रीकांत पुरुष एकल और विश्व जूनियर चैंपियशनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा महिला एकल में खेलेंगी।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में