भारतीय साबरे और फॉइल टीमें क्वार्टर फाइनल से बाहर
भारतीय साबरे और फॉइल टीमें क्वार्टर फाइनल से बाहर
नागोया, 26 सितंबर (भाषा) भारत के लिए एशियाई खेलों की तलवारबाजी प्रतियोगिता में शनिवार का दिन अच्छा नहीं रहा तथा उसकी पुरुष साबरे और महिला फॉइल टीम क्रमशः कोरिया और जापान से हार कर क्वार्टर फाइनल से ही बाहर हो गई।
गिशो निधि कुमारसन पद्मा, करण सिंह और लक्ष्य बदसर की भारतीय पुरुष टीम ने आइची स्काई एक्सपो हॉल एफ में खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस पर 45-27 से जीत दर्ज की।
लेकिन क्वार्टर फाइनल में उन्हें कोरिया से 25-45 से हार का सामना करना पड़ा।
महिला फ़ॉइल स्पर्धा में जॉयस अशिता स्टालिनराज, सोनिया देवी वाइखोम, कनुप्रिया चावला और मीना देवी नोरम की टीम को क्वार्टरफाइनल में जापान से 14-45 से हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय टीम ने राउंड ऑफ 16 में इंडोनेशिया को 45-24 से हराया था।
भाषा
पंत मोना
मोना

Facebook


