Hardik Pandya Injury: न्यूजीलैंड दौरे से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार ऑलराउंडर, जानें वजह

Hardik Pandya Injury: न्यूजीलैंड दौरे से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार ऑलराउंडर, जानें वजह

Hardik Pandya Injury: न्यूजीलैंड दौरे से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार ऑलराउंडर, जानें वजह

Hardik Pandya Injury: न्यूजीलैंड दौरे से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार ऑलराउंडर, जानें वजह /image: Social Media

Modified Date: September 26, 2026 / 09:06 am IST
Published Date: September 26, 2026 9:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुए हार्दिक पंड्या
  • दाहिनी पिंडली में फिर लगी चोट
  • तीन सप्ताह तक क्रिकेट से रहेंगे दूर

नई दिल्ली। Hardik Pandya Injury: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच केले जाने वाले वनडे सीरीज के पहले भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है। इंडिया के सीनियर हरफनमौला हार्दिक पंड्या को दाहिनी पिंडली में फिर चोट लग गई है जिससे वह तीन सप्ताह के लिये प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे और न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के दौरे से बाहर हो गए हैं।

पंड्या को 20 सितंबर को वापसी करनी थी और चयनकर्ताओं ने उन्हें आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे श्रृंखला में भारत ए टीम में चुना था।

Hardik Pandya Injury बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया,‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हार्दिक के ताजा स्कैन में उनकी दाहिनी पिंडली में चोट का पता चला । उन्हें दो सप्ताह पूरी तरह से आराम की सलाह दी गई है। बीसीसीआई की मेडिकल पैनल के प्रमुख डॉक्टर दिनशॉ परदीवाला ने जापान से लौटकर उनकी रिपोर्ट देखी और वह तय करेंगे कि रिहैबिलिटेशन कब से शुरू हो सकता है।’’

न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से (Hardik Pandya Ruled Out, IND vs NZ)

न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर को टी20 श्रृंखला से शुरू होगा जिसके बाद वनडे श्रृंखला खेलनी है । तब तक हार्दिक की वापसी की संभावना नहीं है। समझा जाता है कि बीसीसीआई चाहता था कि हार्दिक टीम के साथ एशियाई खेलों में जाये और वीजा के लिये उनका पासपोर्ट भी लिया गया था। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 श्रृंखला से ठीक पहले फील्डिंग अभ्यास के दौरान उनके घुटने में दर्द उठा। उन्होंने ब्रेक लिया और फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल करने ही वाले थे कि दर्द फिर उठ गया । स्कैन में चोट का पता चला।

Hardik Pandya Injury वह आईपीएल के बाद से बेंगलुरू में है और अब बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.