भारतीय टीम एशियाई ऑनलाइन टीम शतरंज प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में पहुंची

भारतीय टीम एशियाई ऑनलाइन टीम शतरंज प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में पहुंची

भारतीय टीम एशियाई ऑनलाइन टीम शतरंज प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में पहुंची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: October 18, 2020 2:41 pm IST

चेन्नई, 18 अक्टूबर (भाषा) भारतीय पुरुष टीम ने रविवार को एशियाई ऑनलाइन नेशंस (क्षेत्रीय) कप टीम चैंपियनशिप के प्रारंभिक दौर में छठे स्थान के साथ क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय टीम के लिए रविवार का दिन मिला-जुला रहा, जहां उसने एक मुकाबले में जीत दर्ज की तो एक हार और एक ड्रा का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम 23 अक्टूबर को अंतिम आठ चरण में मंगोलिया का सामना करेगी।

सूर्य शेखर गांगुली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को सातवें दौर में फिलीपींस से 1.5-2.5 से शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम ने हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ 3.5-0.5 की शानदार जीत दर्ज की लेकिन नौवें दौर में ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में भारत को 2-2 से ड्रा पर रोक दिया।

प्रारंभिक दौर के बाद ईरान की टीम 15 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर रही जबकि फिलीपिंस दूसरे और मंगोलिया तीसरे स्थान पर रहा।

इस टूर्नामेंट का फाइनल 25 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में