कैनोइंग में पदक के बिना लौटेगी भारतीय टीम

कैनोइंग में पदक के बिना लौटेगी भारतीय टीम

कैनोइंग में पदक के बिना लौटेगी भारतीय टीम
Modified Date: September 26, 2026 / 11:32 am IST
Published Date: September 26, 2026 11:32 am IST

नागोया, 26 सितंबर (भाषा) भारत को एशियाई खेलों की कैनोइंग स्पर्धा से खाली हाथ लौटना पड़ेगा जबकि हांगझोउ खेलों में भारत को एक कांस्य पदक मिला था ।

भारत ने हांगझोउ एशियाई खेलों में पुरूष कैनो युगल 1000 मीटर में कांस्य पदक जीता था जब अर्जुन सिंह और सुनील सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे ।

वह स्पर्धा इन एशियाई खेलों का हिस्सा नहीं है जिससे भारत की पदक उम्मीदों को झटका लगा ।

पुरूषों के कयाक एकल 500 मीटर में भारत के हर्षवर्धन सिंह शक्तावत अपने सेमीफाइनल में एक मिनट 50 . 543 सेकंड का समय निकालकर चौथे स्थान पर रहे । फाइनल बी में तीन प्रतियोगियों में वह शीर्ष रहे ।

मिश्रित कैनो युगल 500 मीटर में राजू रावत और नेहा देवी फाइनल ए में नौ जोड़ियों में आठवें स्थान पर रहे । उन्होंने दो मिनट 891 सेकंड का समय निकाला ।

मिश्रित कयाक युगल 500 मीटर में भारत की पार्वती गीता और प्रसन्ना कुमार फाइनल ए में नौवे और आखिरी स्थान पर रहे । इससे पहले वे सेमीफाइनल में चार जोड़ियों में दूसरे स्थान पर थे ।

भाषा मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में