भरतीय अंडर-18 हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6-3 से हराकर बराबर की श्रृंखला
भरतीय अंडर-18 हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6-3 से हराकर बराबर की श्रृंखला
भोपाल, 18 मई (भाषा) भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने उधव दास मेहता (भाई जी) सेंट्रल साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) केंद्र में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को 6-3 से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में शानदार वापसी की।
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली है। भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था, लेकिन रविवार को दूसरे मैच में 1-3 से हार गया था।
भारत ने पहले हाफ में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। आकाश दीप ने 10वें मिनट में पहला गोल किया, जिसके तुरंत बाद शाहरुख अली ने 14वें मिनट में दूसरा गोल दागा।
भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में दबाव बढ़ा दिया और केतन कुशवाहा (25वें मिनट) और रोमित पाल (26वें मिनट) ने लगातार गोल दागकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
कुशवाहा ने तीसरे क्वार्टर में अपना दूसरा गोल (40वें मिनट) किया, जिसके बाद अंश बहूत्रा (45वें मिनट) ने भारत की स्कोरिंग जारी रखी।
ऑस्ट्रेलिया ने ओवेन टेलर (23वें मिनट), ऑस्कर फ्रीमैन (29वें मिनट) और जैक वेलर (32वें मिनट) के गोलों से वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति अंतिम क्वार्टर में मजबूत रही और मेहमान टीम को कोई और गोल करने से रोकते हुए बड़ी जीत हासिल की।
श्रृंखला का चौथा और अंतिम मैच बुधवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
भाषा आनन्द मोना
मोना

Facebook


