भारतीय महिला फुटबॉल टीम म्यांमार में दो दोस्ताना मैच खेलेगी

भारतीय महिला फुटबॉल टीम म्यांमार में दो दोस्ताना मैच खेलेगी

भारतीय महिला फुटबॉल टीम म्यांमार में दो दोस्ताना मैच खेलेगी
Modified Date: June 18, 2024 / 10:03 pm IST
Published Date: June 18, 2024 10:03 pm IST

नयी दिल्ली, 18 जून ( भाषा ) भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम यांगून में मेजबान म्यांमार के खिलाफ नौ और 12 जुलाई को दो अभ्यास मैच खेलेगी ।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने मंगलवार को यह घोषणा की ।

भारतीय टीम 26 जून से कोलकाता में अभ्यास शिविर में भाग लेगी ।

भारत ने 31 मई और चार जून को उजबेकिस्तान के खिलाफ ताशकंद में दो दोस्ताना मैच खेले थे ।

भारत फीफा रैंकिंग में 67वें और म्यांमार 54वें स्थान पर है ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में