भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को 20 . 1 से हराया, दीपिका के नौ गोल
भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को 20 . 1 से हराया, दीपिका के नौ गोल
काकामिगाहारा, 23 सितंबर (भाषा ) ड्रैग फ्लिकर दीपिका के नौ गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए बुधवार को पूल बी के मैच में थाईलैंड को 20 . 1 से हराया ।
भारत के लिये दीपिका ने (दूसरा, आठवां, नौवां, 24वां, 33वां, 36वां, 39वां, 51वां और 57वां मिनट ) ने नौ गोल दागे । अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर ने चार (चौथा मिनट, 29वां, 35वां और 51वां ) और रूतुजा पिसाल ने तीन (10वां, 11वां और 47वां ) गोल दागे ।
वहीं अनुभवी मिडफील्डर नेहा (19वां), लालरेम्सियामी (26वां), साक्षी राणा (29वां) और कप्तान सलीमा टेटे (45वां) ने एक एक गोल किये ।
थाईलैंड के लिये एकमात्र गोल 49वें मिनट में इम्पा कुंजिरा ने किया ।
भारत ने इससे पहले उजबेकिस्तान को 19 . 0 और थाईलैंड को 17 . 1 से हराया था ।
भाषा मोना पंत
पंत

Facebook


