Mirabai Chanu Silver Medal: मीराबाई ने चानू ने खत्म किया 28 का सूखा, एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

Mirabai Chanu Silver Medal: मीराबाई ने चानू ने खत्म किया 28 का सूखा, एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

Mirabai Chanu Silver Medal: मीराबाई ने चानू ने खत्म किया 28 का सूखा, एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

Mirabai Chanu Silver Medal: मीराबाई ने चानू ने खत्म किया 28 का सूखा, एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल /image: Social Media

Modified Date: September 23, 2026 / 12:46 pm IST
Published Date: September 23, 2026 12:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल
  • 28 साल बाद भारत को भारोत्तोलन में पदक
  • 49 किग्रा वर्ग में कुल 198 किग्रा वजन उठाया

नागोया। Mirabai Chanu won a Silver Medal at the Asian Games: भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने बुधवार को यहां महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर एशियाई खेलों (Asian Games 2026) में पदक का अपना लंबा इंतजार खत्म किया। तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई ने स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम भार (Asian Games Weightlifting) के साथ कुल 198 किलोग्राम वजन उठाया। यह भारत का 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी के कांस्य पदक जीतने के बाद एशियाई खेलों में भारोत्तोलन में पहला पदक है।

मीराबाई ने अभी तक ओलंपिक से लेकर विश्व चैंपियनशिप में भी पदक जीते थे लेकिन वह एशियाई खेलों में यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई थी। मीराबाई ने ओलंपिक में रजत पदक, विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण सहित तीन पदक तथा राष्ट्रमंडल खेलों और राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के अलावा एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता है।

 एशियाई खेलों में जीता अपना पहला पदक 

Mirabai Chanu won a Silver Medal at the Asian Games उत्तर कोरिया की दो बार की विश्व चैंपियन री सोंग गम ने उम्मीदों पर खरे उतरते हुए कुल 215 किलोग्राम (94 और 121 किलोग्राम) वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता और एशियाई खेलों में खिताबी हैट्रिक पूरी की। मीराबाई ने स्नैच में 83 किलोग्राम के साथ शुरुआत की और फिर अपने अगले दो प्रयासों में 85 किलोग्राम और 87 किलोग्राम वजन उठाकर प्रतियोगिता के पहले चरण में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम का भार उठाकर एशियाई खेलों में अपना पहला पदक जीता। उन्होंने इससे पहले दो बार एशियाई खेलों में भाग लिया था लेकिन पदक नहीं जीत पाई थी।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.