कुमारेशन साबरे के प्री क्वार्टर फाइनल में हारे, महिला तलवारबाज भी बाहर

कुमारेशन साबरे के प्री क्वार्टर फाइनल में हारे, महिला तलवारबाज भी बाहर

कुमारेशन साबरे के प्री क्वार्टर फाइनल में हारे, महिला तलवारबाज भी बाहर
Modified Date: September 23, 2026 / 12:32 pm IST
Published Date: September 23, 2026 12:32 pm IST

नागोया, 23 सितंबर (भाषा) भारत के गिशो निधि कुमारेशन पद्मा एशियाई खेलों में बुधवार को पुरुषों की व्यक्तिगत साबरे स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के आर्टेम सरकिस्यान से हार गए।

कुमारेशन को आइची स्काई एक्सपो हॉल में सरकिस्यान से 11-15 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय खिलाड़ी ने राउंड ऑफ 32 में लाओस के क्वेंटिन सायसाना जियोफ्रॉय को 15-8 से हराया था लेकिन उनके साथी भारतीय खिलाड़ी करण सिंह चीन के लूओ शाओतोंग से 14-15 से हार गए।

कुमारेशन ने पूल चरण में तीन मैच जीते थे जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इस बीच महिलाओं की व्यक्तिगत फॉइल स्पर्धा में मीना देवी नोरम और आशीथा स्टालिनराज जॉयस राउंड ऑफ 32 में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

मीना देवी दक्षिण कोरिया की पार्क जिही से 3-15 से जबकि आशीथा कजाकिस्तान की अलयोना ग्नोयेवा से 14-15 से हार गई।

भारत की यह दोनों खिलाड़ी पूल चरण के पांच मुकाबलों में केवल एक जीत के बावजूद राउंड ऑफ 32 में जगह बनाने में सफल रही थी।

भाषा

पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में