Shoaib Dhebar Re Arrest News: बिश्नोई गैंग के नाम इस कांग्रेस नेता से मांगी 25 करोड़ रुपये की रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर की फिर होगी गिरफ्तारी

Ads

Shoaib Dhebar Re Arrest News: बिश्नोई गैंग के नाम इस कांग्रेस नेता से मांगी 25 करोड़ रुपये की रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर की फिर होगी गिरफ्तारी

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - September 30, 2026 / 08:42 AM IST,
    Updated On - September 30, 2026 / 08:44 AM IST

Shoaib Dhebar Re Arrest News: बिश्नोई गैंग के नाम इस कांग्रेस नेता से मांगी 25 करोड़ रुपये की रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर की फिर होगी गिरफ्तारी /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस नेतासे कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला
  • खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताकर धमकी देने का आरोप है
  • सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को शोएब ढेबर की पुन: गिरफ्तारी की अनुमति दे दी है

रायपुर। Shoaib Dhebar Re Arrest News: राजधानी में कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की दोबारा गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है, सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को शोएब ढेबर की पुन: गिरफ्तारी (Shoaib Dhebar Arrest) की अनुमति दे दी है। आरोपी शोएब ढेबर को रविवार को रिमांड कोर्ट ने मित्र को गिरफ्तारी की सूचना देने की बात पर गिरफ्तारी अवैध मानते हुए रिहा कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति के लिए सीजेएम कोर्ट का रुख किया जहां पुलिस की दलीलों और पूर्व में सामने आए आधारों को देखते हुए कोर्ट ने पुन: गिरफ्तारी की अनुमति दे दी।

जान से मारने की भी दी धमकी

Shoaib Dhebar Re Arrest News आपको बता दें कि शोएब ढेबर पर कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा (Anand Kukreja) से 25 करोड़ रुपये की खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) का गुर्गा बताते हुए फिरौती मांगने का आरोप है। आरोप है कि उसने फिरौती नहीं देने पर कुकरेजा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। फिलहाल सीजेएम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस अब आरोपी शोएब ढेबर को दोबारा गिरफ्तार करेगी।

ये भी पढ़ें

शोएब ढेबर पर क्या आरोप है?

शोएब ढेबर पर कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप है।

रंगदारी किसके नाम पर मांगी गई थी?

पुलिस के आरोप के अनुसार, शोएब ढेबर ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर रंगदारी मांगी थी।

शोएब ढेबर को दोबारा गिरफ्तार क्यों किया जाएगा?

सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को आरोपी की पुन: गिरफ्तारी की अनुमति दे दी है। इसके बाद पुलिस दोबारा गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती है।

आनंद कुकरेजा को किस तरह की धमकी देने का आरोप है?

आरोप है कि रंगदारी की रकम नहीं देने पर कुकरेजा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।