भारतीय महिला टीम के चाय तक आठ विकेट पर 243 रन

भारतीय महिला टीम के चाय तक आठ विकेट पर 243 रन

भारतीय महिला टीम के चाय तक आठ विकेट पर 243 रन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: June 19, 2021 3:28 pm IST

ब्रिस्टल, 19 जून (भाषा) भारतीय महिला टीम ने शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के चौथे और अंतिम दिन चाय तक आठ विकेट पर 243 रन बना लिये।

मैच ड्रा की ओर अग्रसर है जिसमें भारत 78 रन से आगे चल रहा है। स्नेह राणा 27 और तानिया भाटिया तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं।

पहली पारी में चार विकेट हासिल करने वाली सोफी एक्लेस्टोन ने दूसरी पारी में भी अब तक चार विकेट झटक लिये हैं। उनके अलावा नैट स्किवर ने दो विकेट हासिल किये हैं।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में