भारतीय महिला टीम का ओलंपिक क्वालीफायर्स में अभियान समाप्त

भारतीय महिला टीम का ओलंपिक क्वालीफायर्स में अभियान समाप्त

भारतीय महिला टीम का ओलंपिक क्वालीफायर्स में अभियान समाप्त
Modified Date: November 1, 2023 / 10:28 pm IST
Published Date: November 1, 2023 10:28 pm IST

ताशकंद, एक नवंबर (भाषा) भारतीय महिला फुटबॉल टीम बुधवार को यहां उज्बेकिस्तान के हाथों 0-3 से हार के साथ एएफसी ओलंपिक क्वालीफायर्स राउंड 2 से बाहर हो गई।

भारतीय टीम को इससे पहले जापान और वियतनाम से हार का सामना करना पड़ा था।

उज़्बेकिस्तान की टीम को दर्शकों का अपार समर्थन मिल रहा था जिससे भारतीय टीम शुरू से ही दबाव में आ गई और वह उससे आखिर तक नहीं उबर पाई ।

इस मैच के समीकरण स्पष्ट थे- उज़्बेकिस्तान को सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए जीत की दरकार थी जिसमें वह आखिर में सफल रहा। भारतीय टीम प्रतिष्ठा की खातिर यह मैच खेल रही थी।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में