भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों के टेबल टेनिस क्वार्टर फाइनल में, पुरुष टीम बाहर

भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों के टेबल टेनिस क्वार्टर फाइनल में, पुरुष टीम बाहर

भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों के टेबल टेनिस क्वार्टर फाइनल में, पुरुष टीम बाहर
Modified Date: September 22, 2026 / 03:18 pm IST
Published Date: September 22, 2026 3:18 pm IST

टोयोटा (जापान), 22 सितंबर (भाषा) भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में टेबल टेनिस प्रतियोगिता में थाईलैंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की लेकिन भारतीय पुरुष टीम मंगलवार को दक्षिण कोरिया से हारकर बाहर हो गई।

भारतीय महिला टीम ने यहां स्काई हॉल में थाईलैंड को 3-2 से हराया, लेकिन पुरुष टीम 0-3 से हार गई। यह ग्रुप चरण में ईरान के खिलाफ हार के बाद टीम की दूसरी शिकस्त थी।

महिलाओं के मुकाबले में श्रीजा अकुला को थाईलैंड की ओरावन परानंग से 2-3 (11-7, 11-1, 9-11, 6-11, 12-10) से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरा मैच भी पांच गेम तक चला जिसमें यशस्वी घोरपड़े ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सुथासिनी सावेत्ताबुत को 3-2 (11-5, 5-11, 7-11, 11-9, 11-9) से हरा कर स्कोर 1-1 कर दिया।

दीया चितले को हालांकि जिन्निपा सावेत्ताबुत से हार का सामना करना पड़ा। उनकी 2-3 (7-11, 11-5, 11-7, 7-11, 11-13) की हार से थाईलैंड ने एक बार फिर बढ़त कायम कर ली।

यशस्वी ने चौथे मैच में परानंग पर 3-0 (11-5, 11-8, 11-9) की शानदार जीत के साथ भारत की वापसी कराई, जबकि श्रीजा ने पांचवें मैच में वापसी करते हुए तीन गेम जीते और सुथासिनी के खिलाफ अपना मैच 3-1 (9-11, 11-6, 12-10, 11-8) से जीत कर भारत को अंतिम आठ में पहुंचा दिया।

भारतीय पुरुष टीम के लिए यह निराशाजनक प्रदर्शन रहा और टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई। हरमीत देसाई ने पहला गेम 11-8 से जीतकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन कोरिया के जांग वू-जिन से अगले तीन गेम हार गए और मैच 1-3 (11-8, 7-11, 8-11, 9-11) से हार गए।

दूसरे मैच में मानुष शाह दबाव ने कड़ी टक्कर दी लेकिन ओह जुंगसुंग ने इस रोमांचक मुकाबले को 3-2 (4-11, 11-8, 13-11, 11-13, 6-11) से जीत लिया।

भारत को वापसी करने का दरोमदार अब मानव ठक्कर पर था लेकिन वह भी एन जे-युन की चुनौती से पार नहीं पा सके। मानव 1-3 (10-12, 6-11, 11-7, 10-12) से हार गए।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में