भारत की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम की श्रीलंका पर बड़ी जीत
भारत की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम की श्रीलंका पर बड़ी जीत
नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) अजय कुमार रेड्डी (84) और नकुल बडनायक (65) के अर्धशतकों की मदद से भारतीय पुरुष दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने मंगलवार को यहां दूसरे टी20 में श्रीलंका को 134 रन से हराया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 273 रन बनाए। उसकी तरफ से अपना पहला मैच खेल रहे गुडाडप्पा ने भी 48 रन का योगदान दिया।
करनैल सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका की टीम चार विकेट पर 139 रन ही बना पाई।
भारत ने इस तरह से 5 मैच की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बना ली है। तीसरा मैच इसी मैदान पर बुधवार को खेला जाएगा।
भाषा
पंत आनन्द
आनन्द

Facebook


