भारत के छेडा और सूद ड्रेसेज फाइनल में आठवें और नौवे स्थान पर

Ads

भारत के छेडा और सूद ड्रेसेज फाइनल में आठवें और नौवे स्थान पर

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 09:42 AM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 09:42 AM IST

नागोया, 27 सितंबर (भाषा) भारत के विपुल छेड़ा और जय सूद एशियाई खेलों की ड्रेसेज स्पर्धा में रविवार को व्यक्तिगत फाइनल में आठवें और नौवे स्थान पर रहे ।

डोनो डि मैजियो और गूफी ला पेरले पर सवार छेड़ा और सूद ने क्रमश: 72 . 680 और 71 . 490 स्कोर किया और पदक की दौड़ से बाहर हो गए ।

दक्षिण कोरिया के डोंगहियोन नैम ( 75.190) ने स्वर्ण और चीन के जिआयी यू (75.050) ने रजत पदक जीता । चीन के ही जिआयी राव (74 . 935) को कांस्य पदक मिला ।

जज राइडर का आकलन एक से 10 तक की स्केल पर करते हैं । घोड़े और सवार के बीच तालमेल पर भी अंक दिये जाते हैं ।

भाषा मोना

मोना