एशियाड तीरंदाजी : भारतीय प़ुरूष और महिला कंपाउंड टीमें सेमीफाइनल में

Ads

एशियाड तीरंदाजी : भारतीय प़ुरूष और महिला कंपाउंड टीमें सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 07:27 AM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 07:27 AM IST

नागोया, 27 सितंबर (भाषा) भारतीय पुरूष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें रविवार को एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई ।

पुरूष टीम में कुशल दलाल, साहिल जाधव और गणेश मणिरत्नम ने यूएई को अंतिम 16 में 235 . 215 से हराया और क्वार्टर फाइनल में भूटान को 235 . 232 से मात दी ।

महिला टीम में ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तानीपर्थी और प्रिथिका प्रदीप ने मंगोलिया को अंतिम 16 में 238 . 223 से हराने के बाद क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान को 233 . 230 से मात दी ।

दोनों टीमें 30 सितंबर को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से खेलेंगी ।

हांगझोउ में पिछले एशियाई खेलों में भारत ने कंपाउंड तीरंदाजी में पांचों स्वर्ण पदक जीते थे ।

भाषा मोना

मोना