IPS Transfer List Today: बड़ा फेरबदल, पांच वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट

IPS Transfer List Today: बड़ा फेरबदल, पांच वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट

IPS Transfer List Today: बड़ा फेरबदल, पांच वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट

IPS Transfer List Today | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 6, 2026 / 07:55 pm IST
Published Date: February 6, 2026 7:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पांच वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला
  • गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं
  • कई अफसरों को नई जिम्मेदारियों और पदों पर तैनाती मिली

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ पांच वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला (IPS Transfer List Today) हुआ है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

UP IPS Transfer List Today जारी आदेश के अनुसार, डीआईजी अखिलेश कुमार चौरसिया को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से डीआईजी स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक कार्यालय और घुले सुशील चंद्रभान को प्रोन्नति के बाद एसएसपी एसटीएफ से डीआईजी एसटीएफ के पद पर तैनाती मिली है। यमुना प्रसाद को पुलिस उपमहानिरीक्षक-पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस मुरादाबाद, हेमराज मीणा पुलिस उपमहानिरीक्षक-पुलिस अधीक्षक सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक को पुलिस उपमहानिरीक्षक यूपी एसआईएफएस लखनऊ और सचीन्द्र पटेल सेनानायक 44वी वाहिनी पीएसी मेरठ को पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ के पद पर ट्रांसफर किया गया है।

क्रमांक अधिकारी का नाम वर्तमान पद / तैनाती नई तैनाती / पद
1 अखिलेश कुमार चौरसिया डीआईजी, भ्रष्टाचार निवारण संगठन डीआईजी, स्थापना मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय
2 सुशील चंद्रभान एसएसपी, एसटीएफ प्रोन्नति के बाद डीआईजी, एसटीएफ
3 यमुना प्रसाद पुलिस उपमहानिरीक्षक–पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस मुरादाबाद
4 हेमराज मीणा पुलिस उपमहानिरीक्षक–पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक पुलिस उपमहानिरीक्षक, यूपी एसआईएफएस, लखनऊ
5 सचीन्द्र पटेल सेनानायक, 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ पुलिस उपमहानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ

दो दिन पहले 24 आईपीएस अफसरों का हुआ था तबादला

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही 11 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 24 आईपीएस अफसरों के तबादला किए गए थे। बदले गए पुलिस अधीक्षकों में जौनपुर, खीरी, बस्ती, सुलतानपुर, सहारनपुर, गोरखपुर, मेरठ, मिर्जापुर, रायबरेली, पीलीभीत और अमेठी के एसपी शामिल थे। डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक़ सुल्तानपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर का एसएसपी, मुरादाबाद नौं वाहिनी पीएसी की सेनानायक ख्याति गर्ग को खीरी का एसपी, रायबरेली के एसपी यशवीर सिंह को बस्ती,गाजियाबाद 47 वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक चारू निगम को सुलतानपुर, बस्ती के एसपी अभिनन्दन को सहारनपुर, जौनपुर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर, एसएसएफ पहली वाहिनी के सेनानायक अविनाश पांडेय को मेरठ,सीतापुर 11 वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रवि कुमार को रायबरेली, अभिसूचना आगरा के एसपी सुकीर्ति माधव को अमेठी का एसपी बनाया गया है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।