Korba Child Rape News: कोरबा में मासूम से दरिंदगी! घर के बाहर अकेली देख पड़ोसी युवक की बिगड़ी नियत… फिर जो हुआ जान लोगों की कांप उठी रूह
Korba Child Rape News: कोरबा में मासूम से दरिंदगी! घर के बाहर अकेली देख पड़ोसी युवक की बिगड़ी नियत… फिर जो हुआ जान लोगों की कांप उठी रूह
Korba Child Rape News/Image Source: symbolic
- मासूम से किया जघन्य अपराध
- पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार
- ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल
कोरबा: Korba Child Rape News: जिले के बांगो थाना क्षेत्र में 11 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोसी बुधराम मरकाम उर्फ धनरसिया (42) उसे लकड़ी बीनने के बहाने पास की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घर के बाहर खेल रही थी बच्ची.. (Korba Rape Case)
Korba Child Rape News: बच्ची चीखती हुई घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी बच्ची को लकड़ी बीनने का बहाना बनाकर ले गया था और उसके साथ अनैतिक कृत्य किया।
Korba Child Rape News: पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित बच्ची के परिवार के बीच अच्छे संबंध थे और आरोपी का बच्ची के घर आना-जाना था।
यह भी पढ़ें
- फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर बवाल! मेकर्स ने हटाए पोस्टर-टीज़र, विवाद पर डायरेक्टर नीरज पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात
- ‘दम है तो सरकार बनाकर दिखाइए..’, इस राज्य के मुख्यमंत्री की अमित शाह को खुली चुनौती, कहा- अगर BJP सत्ता में आई तो…
- क्या बढ़ जाएगी आपकी EMI? RBI ने रेपो रेट को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानिए आपके लोन पर कितना पड़ेगा असर

Facebook



