दीक्षा एलईटी ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष 10 में

दीक्षा एलईटी ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष 10 में

दीक्षा एलईटी ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष 10 में
Modified Date: April 29, 2024 / 07:25 pm IST
Published Date: April 29, 2024 7:25 pm IST

केपटाउन, 29 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर इन्वेस्टेक दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन में एक और अच्छे प्रदर्शन के बाद लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) के ऑर्डर ऑफ मेरिट के शीर्ष -10 में पहुंच गईं।

दीक्षा अब 455 अंकों के साथ एलईटी में नौवें स्थान पर है। इंग्लैंड के ब्रोंटे लॉ शीर्ष पर हैं।

प्रणवी उर्स अपने पहले वर्ष में 25वें स्थान के साथ अगली सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं।

दीक्षा का आगामी पेरिस ओलंपिक खेलों में भाग लेना लगभग तय है जो तोक्या में पहली बार ओलंपिक में भाग लेने के बाद उनका दूसरा ओलंपिक होगा। वह अदिति अशोक के साथ खेलेंगी, जो अपने तीसरे ओलंपिक में खेलेंगी।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में