ई-स्पोर्ट विश्व कप 2026: भारत की दो टीमें पीएमडब्ल्यूसी ग्रांड फाइनल में पहुंची

ई-स्पोर्ट विश्व कप 2026: भारत की दो टीमें पीएमडब्ल्यूसी ग्रांड फाइनल में पहुंची

ई-स्पोर्ट विश्व कप 2026: भारत की दो टीमें पीएमडब्ल्यूसी ग्रांड फाइनल में पहुंची
Modified Date: August 10, 2026 / 04:15 pm IST
Published Date: August 10, 2026 4:15 pm IST

पेरिस, 10 अगस्त (भाषा) ‘ओरंगुटान’ और ‘गॉडलाइक ई-स्पोर्ट’ ने यहां जारी ई-स्पोर्ट विश्व कप 2026 में ‘पबजी मोबाइल विश्व कप (पीएमडब्ल्यूसी)’ के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय टीमें बनने का गौरव हासिल किया है।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पीएमडब्ल्यूसी ग्रुप चरण में ओरंगुटान और गॉडलाइक ई-स्पोर्ट ने अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पांच में रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

प्रतियोगिता में 32 टीमों को 16-16 के दो ग्रुप में बांटा गया था और प्रत्येक टीम ने 12 मुकाबले खेले।

ओरंगुटान ने ग्रुप-ए में 91 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वह ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली ‘फोर थ्राइव’ से 16 अंक पीछे रही। वहीं, गॉडलाइक ई-स्पोर्ट ने ग्रुप-बी में 105 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

पीएमडब्ल्यूसी के ग्रैंड फाइनल मुकाबले 14 से 16 अगस्त तक खेले जाएंगे। दोनों भारतीय टीमें खिताब के साथ-साथ 30 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए मैदान में उतरेंगी।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में