इनसिनिया के दो गोल से नैपोली आसान जीत से शीर्ष पर पहुंचा

इनसिनिया के दो गोल से नैपोली आसान जीत से शीर्ष पर पहुंचा

इनसिनिया के दो गोल से नैपोली आसान जीत से शीर्ष पर पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: October 29, 2021 10:00 am IST

नेपल्स, 29 अक्टूबर (एपी) लोरेंजो इनसिनिया के पेनल्टी पर किये गये दो गोल की मदद से नैपोली ने बोलोग्ना को 3-0 से हराकर इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

फैबियन रूइज ने 18वें मिनट में नैपोली की तरफ से पहला गोल किया। इसके बाद इनसिनिया ने 41वें और 62वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला।

इस जीत से नैपोली के 10 मैचों में 28 अंक हो गये हैं। एसी मिलान के भी इतने ही अंक हैं लेकिन नैपोली गोल अंतर में उससे आगे है। मिलान ने मंगलवार को टोरिनो को 1-0 से हराया था।

बोलोग्ना पिछले छह मैचों में केवल एक जीत दर्ज कर पाया है। उसके 10 मैचों में 12 अंक हैं और वह 12वें स्थान पर है।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में