आईओए प्रमुख बत्रा को मिला ‘कैपिटल फाउंडेशन’ राष्ट्रीय पुरस्कार

आईओए प्रमुख बत्रा को मिला ‘कैपिटल फाउंडेशन’ राष्ट्रीय पुरस्कार

आईओए प्रमुख बत्रा को मिला ‘कैपिटल फाउंडेशन’ राष्ट्रीय पुरस्कार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: November 15, 2020 9:23 am IST

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को खेलों में उनके योगदान के लिए रविवार को ‘कैपिटल फाउंडेशन’ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उन्हें कैपिटल फाउंडेशन वार्षिक व्याख्यान एवं पुरस्कार 2020 में इससे सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्रसिद्ध न्यायविद, न्यायाधीश कृष्णा अय्यर की 106 वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन तरीके से किया गया था।

बत्रा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य भी हैं।

बत्रा को बधाई देते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम ने कहा, ‘‘भारत में खेल प्रशासन को पेशेवर बनाने में उनकी भूमिका और सभी खेलों के उत्थान के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए, यह एक बहुत ही योग्य मान्यता है। उनके नेतृत्व से भारत में हॉकी को भी काफी फायदा हुआ है।’’

पूर्व हॉकी खिलाड़ी बत्रा ने 1997 में जम्मू एवं कश्मीर हॉकी संघ का अध्यक्ष बनकर अपनी प्रशासनिक पारी शुरू की थी, वह 2011 तक इस पद पर बने रहे थे।

वह 2005-2013 के बीच दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के कोषाध्यक्ष भी रहे। हॉकी इंडिया के अस्तित्व में आने के बाद वह इसके महासचिव बने और फिर 2014 से 2016 तक उन्होंने इसके अध्यक्ष के रूप में काम किया।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में