आईओए महासचिव राजीव मेहता कोरोना पॉजिटिव

आईओए महासचिव राजीव मेहता कोरोना पॉजिटिव

आईओए महासचिव राजीव मेहता कोरोना पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: November 4, 2020 12:26 pm IST

नयी दिल्ली, चार नवंबर ( भाषा ) भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं और फिलहाल घर पर पृथकवास में हैं ।

मेहता ने कहा कि पिछले सप्ताह बुखार आने के बाद उन्होंने जांच कराई और पॉजिटिव पाये गए । वह दिल्ली स्थित अपने आवास पर पृथकवास में हैं ।

उन्होंने बुधवार को पीटीआई से कहा ,‘‘ पिछले सप्ताह मुझे बुखार आया था और मैने कोरोना जांच कराई । नतीजा रविवार को आया जो पॉजिटिव था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं घर पर पृथकवास में हूं । पूरी तरह से ठीक हूं और कोई दिक्कत नहीं है । उम्मीद है कि जल्दी ठीक हो जाऊंगा ।’’

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में