आईपीएल 2018 में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा, ये अनचाहा रिकॉर्ड हो गया उनके नाम

आईपीएल 2018 में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा, ये अनचाहा रिकॉर्ड हो गया उनके नाम

आईपीएल 2018 में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा, ये अनचाहा रिकॉर्ड हो गया उनके नाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: May 14, 2018 10:14 am IST

नई दिल्ली। आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस चैंपियन रही लेकिन इस सीजन में टीम का परफॉर्मेंस बेहद खराब रहा है। इस सीजन में टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी खराब फॉर्म में चल रहे हैं, इसी वजह से एक अनचाहा रिकॉर्ड उनके नाम हो गया है।

रोहित इस सीजन में अब तक 3 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। और वे इस सीजन में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले प्लेयर बन गए हैं। हालांकि उन्हीं की टीम के ईशान किशन भी उनके साथ यह रिकॉर्ड साझा कर रहे हैं। रोहित 2 बार राजस्थान रॉयल्स और एक बार आरसीबी के खिलाफ जीरो पर आउट हुए।

यह भी पढ़ें : ब्रिटेन के सबसे अमीरों में भारतवंशी हिंदुजा बंधु दूसरे स्थान पर

रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोहित जैसे ही पहली ही गेंद पर जीरो पर आउट हुए वे आईपीएल के सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले कप्तानों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

बता दें कि दिल्ली डेयरडेविल्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर आईपीएल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले कप्तानों की सूची में पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर रोहित हैं जो ये पोजीशन एडम गिलक्रिस्ट और शेन वार्न के साथ साझा कर रह रहे हैं। ये तीनों ही 7 बार जीरो पर आउट हुए हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में