ईरान ने अपनी टीमों को ‘शत्रु’ देशों की यात्रा करने से प्रतिबंधित किया

ईरान ने अपनी टीमों को ‘शत्रु’ देशों की यात्रा करने से प्रतिबंधित किया

ईरान ने अपनी टीमों को ‘शत्रु’ देशों की यात्रा करने से प्रतिबंधित किया
Modified Date: March 27, 2026 / 10:09 am IST
Published Date: March 27, 2026 10:09 am IST

तेहरान, 27 मार्च (एपी) ईरान ने अपनी खेल टीमों को उन देशों की यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया है जिन्हें वह ‘‘शत्रु’’ मानता है। ईरान के सरकारी टीवी ने सऊदी अरब में उनके देश के फुटबॉल क्लब ट्रैक्टर एफसी के निर्धारित मैच से पहले गुरुवार को यह जानकारी दी।

तेहरान में ईरान के खेल मंत्रालय द्वारा घोषित प्रतिबंध में विश्व कप फुटबॉल का कोई जिक्र नहीं किया गया है जो 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में शुरू हो रहा है।

मंत्रालय के बयान में दुबई के शबाब अल अहली के खिलाफ सऊदी अरब में होने वाले ट्रैक्टर एफसी के मैच का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। यह एशियाई चैंपियंस लीग एलीट का प्लेऑफ मैच है।

बयान के अनुसार, ‘‘जिन देशों को शत्रु माना जाता है और जो ईरान के खिलाड़ियों और टीम के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ हैं, उन देशों में राष्ट्रीय और क्लब टीमों की उपस्थिति की अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगी।’’

एशियाई फुटबाल परिसंघ ने बुधवार को प्लेऑफ के ड्रॉ निर्धारित किए थे जिसके अनुसार इन मैच का आयोजन 13 और 14 अप्रैल को सऊदी अरब के जेद्दा में होना है। इनमें ईरान के क्लब ट्रैक्टर एफसी का मैच भी शामिल था।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में