आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को 46 रन से हराकर वनडे श्रृंखला बराबर की

आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को 46 रन से हराकर वनडे श्रृंखला बराबर की

आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को 46 रन से हराकर वनडे श्रृंखला बराबर की
Modified Date: January 21, 2023 / 10:49 pm IST
Published Date: January 21, 2023 10:49 pm IST

हरारे, 21 जनवरी (एपी) आयरलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को दूसरे मैच में 46 रन की जीत से एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला 1-1 से बराबर की।

जिम्बाब्वे के लिये इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज गैरी बैलेंस की अर्धशतकीय पारी भी काम नहीं आ सकी।

आयरलैंड ने सलामी बल्लेबाज स्टीफन डोहेनी (84 रन) की मदद से सात विकेट पर 294 रन बनाये।

फिर उसने तेज गेंदबाज जोश लिटिल के चार विकेट से जिम्बाब्वे को 248 रन पर समेट दिया।

श्रृंखला का तीसरा और अंतिम वनडे सोमवार को खेला जायेगा।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में