मेरे लिये अकल्पनीय है कि मैं आज वहां नहीं हूं: रैना ने सीएसके को शुभकामनायें दी

मेरे लिये अकल्पनीय है कि मैं आज वहां नहीं हूं: रैना ने सीएसके को शुभकामनायें दी

मेरे लिये अकल्पनीय है कि मैं आज वहां नहीं हूं: रैना ने सीएसके को शुभकामनायें दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: September 19, 2020 2:36 pm IST

दुबई, 19 सितंबर (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटने वाले सुरेश रैना ने टूर्नामेंट के शुरूआती मैच से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स टीम को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह ‘अकल्पनीय’ है कि वह टीम के साथ नहीं हैं।

दुबई पहुंचने के बाद रैना ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने 15 अगस्त को महेंद्र सिह धोनी क साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी, उन्होंने बाद में खुलासा किया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ होने के लिये हटने का फैसला किया था।

रैना ने ट्वीट किया, ‘‘चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ियों को सफलता की शुभकामनायें देता हूं। मेरे लिये अकल्पनीय है कि मैं आज वहां नहीं हूं, लेकिन मेरी शुभकामनायें आपके साथ हैं। आप सभी को अच्छी ‘वाइब्स’ (तरंगें) भेज रहा हूं, इन्हें हासिल कीजिये। ’’

उन्होंने यह भी कहा था कि वह फिर से दुबई में टीम से जुड़ सकते हैं।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में