इटली ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
इटली ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
मुंबई, 12 फरवरी (भाषा) इटली ने जस्टिन मोस्का (नाबाद 60 रन) और एंथोनी मोस्का (नाबाद 62 रन) के बीच पहले विकेट के लिए अटूट शतकीय साझेदारी से बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में नेपाल को 44 गेंद रहते 10 विकेट से रौंद दिया।
इटली ने इससे पहले स्पिनरों की अनुशासित गेंदबाजी नेपाल की पूरी टीम को 19.3 ओवर में 123 रन पर समेट दिया।
फिर यह लक्ष्य बिना विकेट गंवाए 12.4 ओवर में हासिल कर लिया।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


