इटली ने नेपाल को 123 रन पर समेटा

इटली ने नेपाल को 123 रन पर समेटा

इटली ने नेपाल को 123 रन पर समेटा
Modified Date: February 12, 2026 / 05:24 pm IST
Published Date: February 12, 2026 5:24 pm IST

मुंबई, 12 फरवरी (भाषा) इटली के स्पिनरों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में नेपाल की पूरी टीम को 19.3 ओवर में 123 रन पर समेट दिया।

वानखेड़े स्टेडियम में स्पिनरों का दबदबा जारी रहा जिसमें इटली के लिए बेन मानेंटी ने नौ रन दकर दो जबकि कृशन कालुगामागे ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके।

सटीक लाइन एवं लेंथ के साथ इटली के क्षेत्ररक्षकों ने भी शानदार प्रदर्शन किया जिससे नेपाल के खिलाड़ी दबाव में रहे।

नेपाल के लिए आरिफ शेख ने सर्वाधिक 27 रन और कप्तान रोहित पौडेल ने 23 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जेजे स्मट्स ने टी20 विश्व कप में पदार्पण करने वाली टीम के लिए 22 रन देकर एक विकेट झटका।

मानेंटी ने पिच से पूरा फायदा उठाया जिससे उनके भाई हैरी का काम आसान हो जाएगा जिन्हें इटली के कप्तान वेन मैडसेन की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया जो कंधे की हड्डी खिसकने के कारण इस मैच में नहीं खेले।

मैडसेन की अनुपस्थिति बिलकुल नहीं खली। टीम ने अच्छा खेल दिखाया और कैच के मौकों को नहीं गंवाया।

कालूगामागे ने दीपेंद्र सिंह ऐरी (17) को रांग उन पर आउट किया जबकि सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख (20 रन) की पारी आठवें ओवर में मानेंटी ने खत्म की।

नेपाल का कोई भी बल्लेबाज इटली के आक्रमण का सामना नहीं कर सका। नेपाल यहां पिछले मैच में इंग्लैंड को हराने के बहुत करीब पहुंच गया था जिससे उससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी।

सिर्फ कप्तान पौडेल ही थोड़ी देर तक टिककर खेल पाए और अपनी पारी के दौरान उन्होंने दो छक्के लगाए। लेकिन कालूगामागे की गुगली पर कैच आउट हो गए।

आरिफ शेख ने तीन चौके लगाए जबकि करण केसी ने 11 में नाबाद 18 रन बनाए।

पारी का अंत कार्यवाहक कप्तान हैरी ने रन आउट करके किया जिससे नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन पर सिमट गई।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में